वजन बढ़ाने के लिए कौन से बीज अच्छे हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 12:57

अगर आप भी दुबले-पतले या कमजोर हैं, तो वजन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, खरबूजे के बीज और अलसी के बीज शामिल कर सकते हैं। इन बीजों का सेवन स्नैक्स के रूप में करने से शरीर को अधिक कैलोरी मिलती है, साथ ही हेल्दी फैट भी प्राप्त होता है।

ऐसे में आप इन बीजों को अपनी स्नैक्स डाइट में ले सकते हैं।

1. सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds for Weight Gain)

अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीज शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम सूरजमुखी के बीज में करीब 584 कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें सेचुरेटेड फैट, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 और आयरन भी पाया जाता है। रोजाना सूरजमुखी के बीज खाने से वजन बढ़ाया जा सकता है। इसमें मौजूद कैलोरी, कार्ब्स और फैट वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

2. अलसी के बीज (Flax Seeds for Weight Gain in hindi)

अलसी के बीज खाने से वजन बढ़ाया जा सकता है। अगर आप दुबले-पतले हैं, तो अपनी डाइट में अलसी के बीज शामिल कर सकते हैं। अलसी के बीज प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स से भरपूर होते हैं। 100 ग्राम अलसी के बीज में करीब 534 कैलोरी होती है। इसके साथ ही इसमें 42 ग्राम कुछ फैट भी पाया जाता है। अलसी के बीज में फैट, पोटेशियम, मैग्नीशियम भी होता है। वजन बढ़ाने के लिए आप अलसी के परांठे, दूध के साथ अलसी खा सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट भी अलसी के बीज खाए जा सकते हैं।

3. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds for Weight Gain)

वजन बढ़ाने वालों के लिए कद्दू के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। कद्दू के बीज पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, ये डाइट में स्वस्थ कैलोरी जोड़ते हैं। कद्दू के बीज स्नैक्स में लिया जा सकता है। 100 ग्राम कद्दू के बीज में लगभग 446 कैलोरी होती है। साथ ही इसमें हेल्दी फैट भी होता है, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। कद्दू के बीज में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स और आयरन भी पाया जाता है। कद्दू के बीज खाने से आपकी मांसपेशियों का निर्माण होता है। साथ ही शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं।

4.खरबूजे के बीज (Melon Seeds for Weight Gain)

एक छोटा कप खरबूजे के बीज मेटाबॉलिज्म को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। खरबूजे के बीज में कैलोरी काफी अधिक होती है, इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा खरबूजे के बीज प्रोटीन, विटामिन्स का भी काफी अच्छा सोर्स होता है। इसमें विटामिन बी6 पाया जाता है। खरबूजे के बीज में मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस और फैटी एसिड भी होता है। अगर आप दुबले-पतले हैं, तो अपनी डाइट में इन बीजों को शामिल कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info